नोएडा: आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन: विजय गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री
नोएडा: सोरखा गांव में किसानों के घर तोड़े जाने पर विवाद,भारतीय किसान परिषद की प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी
नोएडा पंजाबी समाज ने गौतमबुद्धनगर जिले की राजनीति में मांगी भागीदारी, 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर: विपिन मल्हन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही दिल की बात
मायावती का पैतृक गांव बादलपुर: गौतम बुद्ध नगर में तीनो विधानसभा में बसपा की बैठकें, बहुजन समाज को जोड़ने का मौका
नोएडा: प्राधिकरण की वादाखिलाफी के खिलाफ किसानों ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग

भारतीय किसान यूनियन मंच ने नई कार्यकारिणी बनाई, विमल त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष और मनमिन्दर भाटी राष्ट्रीय महासचिव, सुधीर चौहान राष्ट्रीय प्रवक्ता

नोएडा, 17 जून।
भारतीय किसान यूनियन मंच ने अपने संविधान के अनुसार कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के संरक्षक मंडल ने इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने बताया कि दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। विमल त्यागी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और मनमिंदर भाटी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गौतम लोहिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विक्रम यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रिंस भाटी और रोहतास चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अन्य नियुक्तियों में अमित भाटी जोखाबाद को मेरठ मंडल अध्यक्ष, चिंकू यादव को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सागर नंबरदार को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष, और अभिषेक तोमर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुधीर चौहान को राष्ट्रीय प्रवक्ता, गजेंद्र बसोया को राष्ट्रीय सचिव, अलकेश बेसोया को यूथ विंग का राष्ट्रीय महासचिव, उमंग पंडित को जिला अध्यक्ष, अशोक चौहान को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, उमेश चौहान को राष्ट्रीय सचिव, वीर सिंह मास्टर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डीपी चौहान को नोएडा महानगर अध्यक्ष, और जगवीर भाटी व हरीश खारी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरे जोश के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी। उन्होंने तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ किसानों के हक की लड़ाई लड़ने और उनका अधिकार दिलाने का संकल्प लिया।
प्रेस वार्ता में संरक्षक सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, आशीष चौहान, रिंकू यादव, गजेंद्र बैसोया, मुनेश प्रधान, वीर सिंह टाइगर, सोनू लोहिया, योगेश भाटी, दानिश सैफी, ओमवीर अवाना, पाला उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *