मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा : यूपी की राज्य मंत्री कमलावती ने किया महिला हॉस्टल का निरीक्षण, पुरुष कर्मी देखकर जताई नाराजगी

नोएडा, 18 जून।
उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कमलावती सिंह बुधवार को नोएडा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, संजय बाली, डिंपल आनंद, पूनम सिंह, मंजू शर्मा, विनोद त्यागी, अमित त्यागी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
बैठक के बाद राज्यमंत्री ने सेक्टर-62 स्थित महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्टल की कैंटीन में एक पुरुष कर्मचारी के मौजूद होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उसे हटाकर महिला कर्मचारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। 500 कमरों वाले इस हॉस्टल में वर्तमान में करीब 300 महिलाएं रह रही हैं।
कमलावती सिंह ने हॉस्टल के रखरखाव का जायजा लिया और कहा कि कैंटीन का संचालन महिला समूहों के माध्यम से किया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और प्रधानमंत्री के महिलाओं को लखपति बनाने के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *