मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

मथुरा/ ग्रेटर नोएडा।( नोएडा खबर )
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण (YEIDA) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को मथुरा के वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यालय की स्थापना का उद्देश्य मथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी और शासन द्वारा अनुमोदित अर्बन नोड के विकास कार्यों को गति प्रदान करना तथा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करना है।
उद्घाटन समारोह में मथुरा के धर्माचार्यों ने मंत्रोच्चारण किया और प्राधिकरण परिसर में भगवान श्री बांके बिहारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर नियोजन विभाग और कंसलटेंट CBRE द्वारा हेरिटेज सिटी की विशेषताओं पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।
कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान की बालिकाओं ने श्रीकृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसकी सभी ने सराहना की। डॉ. अरुण वीर सिंह ने सांस्कृतिक नृत्य कला के संवर्धन के लिए गीता शोध संस्थान को प्राधिकरण फंड से 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
कार्यालय की स्थापना में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में श्री कपिल सिंह (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी), श्री शैलेंद्र भाटिया (विशेष कार्याधिकारी), श्री राजेंद्र भाटी (महाप्रबंधक परियोजना), श्री आनंद मोहन सिंह (निदेशक हॉर्टिकल्चर), श्री नंद किशोर सुंदरियाल (स्टाफ ऑफिसर), श्री वीरेंद्र सिंह (डीजीएम), वरिष्ठ प्रबंधक श्री राजबीर सिंह, श्री मनोज धारीवाल, श्री सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह क्षेत्रीय कार्यालय मथुरा में विकास परियोजनाओं को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *