खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

गौतम बुद्ध नगर: कार्यस्थल पर महिलाकर्मियों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट कंपनियों को शी-बॉक्स पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर के जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने जनपद में संचालित सभी निजी कंपनियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और फर्मों को शी-बॉक्स पोर्टल पर अपने मुख्यालय का पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इन मुख्यालयों में गठित आंतरिक समिति (Internal Committee) का विवरण, जिसमें पीठासीन अधिकारी और समिति के सदस्यों की पूरी जानकारी शामिल हो, पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह निर्देश माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जारी किया गया है। सभी संबंधित कंपनियों, प्रतिष्ठानों और फर्मों को शी-बॉक्स पोर्टल पर पंजीकरण के साथ-साथ इसकी सूचना जिला प्रोबेशन कार्यालय, फेस-2, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
यह कदम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि आंतरिक समितियों के माध्यम से शिकायतों का समाधान प्रभावी ढंग से हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *