मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा: अजनारा होम्स सोसाइटी पर 5 लाख का जुर्माना, पानी के दुरुपयोग का आरोप

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने सेक्टर 16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सोसाइटी में पानी की किल्लत और प्राधिकरण द्वारा सप्लाई किए गए पानी के दुरुपयोग के कारण की गई।
जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सोसाइटी में पानी की कमी की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पाया गया कि सोसाइटी का मोटर पंप खराब है, जिससे निवासियों को पानी की समस्या हो रही है। साथ ही, प्राधिकरण द्वारा आपूर्ति किए गए पानी का उपयोग उद्यान कार्य, फ्लशिंग और हाउसकीपिंग के लिए किया जा रहा था, जो एनजीटी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।एनजीटी के अनुसार, इन कार्यों के लिए केवल एसटीपी से शोधित पानी का उपयोग करना अनिवार्य है।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर पानी की किल्लत की शिकायतों से प्राधिकरण की छवि को भी नुकसान पहुंचा। इस आधार पर अजनारा होम्स सोसाइटी पर जुर्माना लगाया गया।
प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने सोसाइटी प्रबंधन से पानी की आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और एसटीपी के पानी का उपयोग करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *