ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

नोएडा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक, नई कमेटी का गठन

नोएडा। (नोएडाखबर डॉटकॉम)
नोएडा कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत कोऑर्डिनेटर नरेश भाटी ने शनिवार को हिंडन ब्लॉक की चोटपुर कॉलोनी में ब्लॉक कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में नई कमेटी का गठन किया गया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नोएडा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जागरूक करना है। अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने और सदस्यता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के सदस्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग लियाकत चौधरी, राजकुमार भारती, विक्रम चौधरी, रामकुमार शर्मा, जगपाल चौहान, चंदा बेगम सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *