ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में फूलों से सजी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक – पहली बार ड्रोन शो ने मचाया धमाल, राष्ट्रभक्ति का रंग छाया!
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा दांव: ISRO-NRSC MoU, AI से होगी अतिक्रमण पर सख्त निगरानी
केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी

नोएडा: सेक्टर 82, ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में आरडब्ल्यूए की बैठक में सीवर, बिजली और जर्जर फ्लैटों की समस्याओं पर चर्चा

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर 82 के ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में रविवार को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने की, जिसमें क्षेत्र की कई समस्याओं जैसे सीवर ओवरफ्लो, गले हुए विद्युत पोल, जर्जर मीटर पैनल बॉक्स, पार्कों की बदहाली और अन्य मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है, जिसका अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों से मुलाकात के बाद आश्वासन मिला है कि सीवर समस्या के समाधान के लिए एस्टीमेट भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति के बाद स्थाई निदान हो जाएगा।

बैठक में प्राधिकरण के खाली फ्लैटों की जर्जर स्थिति पर भी चर्चा हुई। इन फ्लैटों का प्लास्टर पूरी तरह झड़ चुका है, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस संबंध में कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, पॉकेट में बिजली के कई खंभे गले हुए हैं और मीटर पैनल बॉक्स जर्जर हो चुके हैं। ट्रांसफार्मर के पास खुले जाली के गेट भी खतरे का कारण बन रहे हैं। विभाग ने एक वर्ष पहले इनके प्रतिस्थापन का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई।

विवेक बिहार में पॉकेट 7 की बाउंड्री वाल से सटे गार्बेज रीसाइक्लिंग प्लांट के कारण आसपास के ब्लॉकों में इतनी तीव्र बदबू फैल रही है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह समस्या बनी हुई है।

रणनीति
राघवेंद्र दुबे ने चेतावनी दी कि यदि प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आरडब्ल्यूए जल्द ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे को उठाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, गोरे लाल, पप्पू सिंह, घनश्याम जोशी, मिथिलेश राय, अंगद सिंह तोमर, संजय पांडे, सुभाष शर्मा, राजवीर सिंह, विकास कुमार, रमेश चंद शर्मा, दीपक तिवारी, राजेश पाठक, बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, दीपक मेहरा, सतपति जी, अनूप शर्मा, सेंसर पाल, संगम प्रसाद मिश्रा सहित कई अन्य निवासी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *