मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा: रवि काना गैंग के सदस्य सूरज को गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा,( नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रवि काना गैंग के सक्रिय सदस्य सूरज पुत्र महिपाल को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। थाना बीटा-2 पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी 9 अगस्त 2025 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम भीकनपुर जंगल, थाना औरंगाबाद, जिला बुलंदशहर से की गई।
पुलिस के अनुसार, सूरज रवि काना पुत्र यतेन्द्र के नेतृत्व वाले आपराधिक गिरोह का हिस्सा है, जो लोगों में भय और दहशत फैलाकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर दबाव बनाता है। यह गिरोह स्क्रैप के धंधे में कम कीमत पर ठेके हासिल कर भारी मुनाफा कमाता और अवैध तरीके से धन अर्जित करता है। सूरज के खिलाफ 5 जुलाई 2025 को थाना बीटा-2 में मुकदमा संख्या 306/25 के तहत गैंगस्टर एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
अभियुक्त सूरज ग्राम भीकनपुर, थाना औरंगाबाद, जिला बुलंदशहर का निवासी है। पुलिस की इस कार्रवाई से रवि काना गैंग की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *