नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

गौतमबुद्धनगर: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इर्द गिर्द स्वच्छता जरूरी, विमान सुरक्षा और पर्यावरण पर डीएम मेधा रूपम के सख्त तेवर

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के लिए बनी पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें कई अधिकारी शामिल हुए। बैठक में एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर दायरे में पर्यावरण और विमान सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया गया कि पक्षी और जानवर विमानों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में साफ-सफाई रखें, कचरा और मृत पशुओं को हटाएं ताकि पक्षी न आएं। क्षेत्र को जोनों में बांटकर सर्वे करें और मासिक निरीक्षण करें। जल निकासी व्यवस्था को ठीक करें ताकि जलभराव न हो। बिना अनुमति के निर्माण रोकें और कार्रवाई करें।लेजर और ड्रोन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाएं और इसका प्रचार करें।सभी विभाग अपने काम जल्द पूरा करें और रिपोर्ट दें।
यमुना प्राधिकरण, वन, सिंचाई, पशुपालन जैसे विभागों ने अपनी प्रगति बताई और निर्देशों का पालन करने का वादा किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *