केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

नोएडा में रामलीला आयोजनों में दिखा भगवान श्रीराम का जीवन-चरित्र, भारत मिलाप और राज्याभिषेक की लीला का मंचन

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा शहर में चल रही रामलीलाओं में भगवान श्रीराम के रावण वध, पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी, भारत मिलाप और राज्याभिषेक की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। विभिन्न सेक्टरों में आयोजित इन रामलीलाओं में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान राम के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
सेक्टर 46: श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी
सेक्टर 46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में रावण वध के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी और राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया और भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूनम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सेक्टर 62: श्री राम मित्र मंडल रामलीला कमेटी
सेक्टर 62 में श्री राम मित्र मंडल रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के वध के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी, भारत मिलाप और राज्याभिषेक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। दर्शकों ने लीलाओं को देखकर भक्ति और उत्साह का अनुभव किया।
श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी
श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में भारत मिलाप की लीला का मंचन विशेष आकर्षण रहा। इसके बाद आयोजित डांडिया नृत्य में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष टीएन गोविल, टीएन चौरसिया और महासचिव संजीत बाली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *