मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा हाट में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगा ‘यू.पी. ट्रेड शो–स्वदेशी मेला 2025’, 10 अक्टूबर को सोमेंद्र तोमर करेंगे उद्घाटन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा में स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए ‘यू.पी. ट्रेड शो–स्वदेशी मेला 2025’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह मेला 18 अक्टूबर तक नोएडा हाट, सेक्टर-33ए में चलेगा। मेले का उद्घाटन 10 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर करेंगे।

उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाला यह मेला स्थानीय शिल्पियों, कारीगरों और उद्यमियों के लिए एक बड़ा मंच होगा। मेले में गौतम बुद्ध नगर के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के तहत रेडीमेड गारमेंट्स और टेक्सटाइल उत्पादों के साथ-साथ प्रदेश के हस्तशिल्प, हथकरघा, माटी कला और अन्य स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी।

मेले का मुख्य उद्देश्य दीपावली के मौके पर स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को आम लोगों तक पहुंचाना और स्वदेशी उद्योगों को मजबूत करना है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मेले में बड़ी संख्या में शामिल हों, स्वदेशी सामान खरीदकर स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों का हौसला बढ़ाएं, और जीएसटी दरों में कमी का फायदा उठाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *