मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: सोहरखा गांव के निकट पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के कारण रविवार को दिन में रहेगा यातायात डायवर्जन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग द्वारा 12 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक सेक्टर-122 के समीप एफ.एन.जी. सड़क पर 600 मिमी व्यास की क्षतिग्रस्त जल की पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सोहरखा से पर्थला गोलचक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित होगा। यातायात पुलिस, गौतम बुद्ध नगर ने सुचारू और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन की योजना लागू की है।यातायात डायवर्जन व्यवस्था:

  • फेस-2/सोहरखा से पर्थला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन ग्राम सोरखा कट (नव निर्मित यू-टर्न) से सर्विस लेन के माध्यम से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

यातायात पुलिस की एडवाइजरी:

  • आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय/फायर सर्विस) को डायवर्जन के दौरान प्राथमिकता के साथ सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जाएगा।
  • आमजन से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
  • यातायात संबंधी किसी भी समस्या के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *