मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए जागृति संस्कार केंद्र की पहल

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए जागृति संस्कार केंद्र, दिल्ली ने शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर 12 स्थित भाऊ राव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल किशन ने कहा कि उनकी संस्था लंबे समय से “शिक्षित नारी, स्वस्थ नारी, सशक्त नारी” के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से अपील की कि जनहित में कार्य करने वाली संस्थाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए ताकि उन्हें सहयोग और संसाधन मिल सकें।
अनिल किशन ने बताया कि संस्था युवतियों के लिए हेल्थ कैंप, लीगल एडवाइस, इंजीनियरिंग मशीनरी ऑपरेटिंग प्रशिक्षण, चरित्र निर्माण, देशभक्ति और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने जैसे कार्यों में सक्रिय है। इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को शोषण, धर्मांतरण के कुचक्र और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाना है। हालांकि, आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण संस्था बड़े पैमाने पर कार्य नहीं कर पा रही है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसी संस्थाओं को आर्थिक और प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाए ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। प्रेस वार्ता में संस्था के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं व बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *