ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ब्रेकिंग न्यूज: गौतमबुद्ध नगर जिले की वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही, DM ने दिखाई सख्ती, कर्मियों का वेतन रोका, एफआईआर भी दर्ज

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत चल रहे वोटर लिस्ट सुधार कार्य में भारी लापरवाही पकड़े जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बड़ी कार्रवाई की है।

डीएम की समीक्षा में सामने आया कि कई विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक ERO, BLO और सुपरवाइजर तहसील से प्राप्त गणना प्रपत्रों पर अपेक्षित कार्यवाही शुरू नहीं कर रहे थे।इस पर 03 ERO और 12 सहायक ERO का वेतन रोका गया है। साथ ही 130 BLO और 13 सुपरवाइजरों के खिलाफ वेतन रोकने के साथ-साथ FIR दर्ज करने की संस्तुति की गई है।

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित है। 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्रों का वितरण और प्राप्ति का कार्य चलना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि “निर्वाचन कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल सक्रिय होकर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई तय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *