केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

गौतम बुद्ध नगर: डीएम मेधा रूपम का सख्त एक्शन, वोटर लिस्ट गहन परीक्षण अभियान में लापरवाही पर 93 बीएलओ और 27 सुपरवाइजरों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को तेज गति देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले 93 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और 27 सुपरवाइजरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए।
अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चल रहे इस महत्वपूर्ण अभियान में गणना प्रपत्रों (एफॉर्म) के वितरण एवं प्राप्ति कार्य में शिथिलता बरतने वालों को चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आईआईएमटी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम में देर रात्रि आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम रूपम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक अधिकारियों तथा सुपरवाइजरों को अपेक्षित गति से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित की जाए। “यह एक समयबद्ध प्रक्रिया है, जिसमें विलंब या शिथिलता जिले की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। दैनिक समीक्षा अनिवार्य होगी, और गति न पकड़ने पर कठोर कार्रवाई होगी,” डीएम ने चेतावनी दी।
बैठक के दौरान समीक्षा में सामने आया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही के कारण कई क्षेत्रों में एफॉर्म का वितरण और प्राप्ति प्रभावित हुई। इसके चलते 93 बीएलओ और 27 अनुपस्थित सुपरवाइजरों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया। यह कार्रवाई वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के अभियान को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें जिले के लगभग 18.6 लाख मतदाताओं तक पहुंचना है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया, ताकि वे कार्यों को अधिक दक्षता से निभा सकें। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।डीएम रूपम का यह एक्शन जिले में निर्वाचन तैयारियों को गंभीरता से लेने का संकेत है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता विवरण सत्यापित कर रहे हैं, और इस अभियान की सफलता 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए आधारभूत होगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के लिए कहा है, अन्यथा आगे की कार्रवाई और कड़ी होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *