केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

गौतमबुद्धनगर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तिथियों में संशोधन, ड्राफ्ट सूची अब 6 जनवरी को होगी जारी

गौतमबुद्धनगर, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन कर दिया गया है। यह संशोधन अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया गया है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।
जिले के प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रारूप निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का प्रकाशन अब 6 जनवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा।इसके बाद:

  • 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक मतदाता नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने या अन्य दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।
  • 6 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस निर्गमन, सुनवाई, सत्यापन और दावों-आपत्तियों का निस्तारण समानांतर रूप से किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य मानकों की जांच के बाद आयोग की अनुमति प्राप्त कर 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।

यह संशोधन पूरे उत्तर प्रदेश में लागू है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित तथा पारदर्शी बनाना है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अपनी प्रविष्टियों की जांच करें और आवश्यक सुधार के लिए निर्धारित अवधि में आवेदन करें।आवेदन ऑनलाइन (voters.eci.gov.in के माध्यम से) या संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास जमा किए जा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *