मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

गौतम बुद्ध नगर में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन की जनहितकारी योजनाओं को गति प्रदान करना और इनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाना था। प्रभारी मंत्री ने राजस्व, कृषि, पशुपालन, बाल विकास, चिकित्सा, शिक्षा, जल जीवन मिशन, मत्स्य, उद्यान, पूर्ति, पर्यटन, उद्योग, विद्युत, महिला कल्याण, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, एनआरएलएम, पंचायती राज, नगर विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास, सहकारिता, श्रम एवं लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
मंत्री जी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक शीघ्र और निष्पक्ष रूप से पहुंचे, तथा आईजीआरएस जैसे पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न होकर संतोषजनक हो। उन्होंने लापरवाही या शिथिलता को क्षम्य न बताते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि योजनाएं स्थानीय जरूरतों के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू हो सकें।बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंत्री जी को आश्वासन दिया कि सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा और योजनाओं में और अधिक गतिशीलता लाई जाएगी।
इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक नोएडा पंकज सिंह, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, विधायक दादरी तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी एवं श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर पालिका दादरी अध्यक्ष गीता पंडित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *