नोएडा: नववर्ष 2026 के पहले शनिवार पर सिद्धपीठ शनि मंदिर में भव्य धार्मिक उत्सव, सुंदर कांड से समापन

-हजारों श्रद्धालुओं ने किया शनिदेव का तेलाभिषेक एवं पूजन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नववर्ष 2026 के प्रथम शनिवार के शुभ अवसर पर श्री सिद्धपीठ शनि मंदिर, सेक्टर-14, नोएडा में श्री शनि सेवा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में तेलाभिषेक पूजन, शनि शांति हवन-यज्ञ, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं महाप्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। नोएडा एवं दिल्ली से भारी संख्या में भक्तों ने शनिदेव महाराज की पूजा-अर्चना की।

प्रातःकाल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्ति संगीत का वातावरण रहा, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। आयोजन शनिदेव की कृपा, समाज में शांति, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से किया गया।
समिति अध्यक्ष मानसिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अवनीश त्रिपाठी (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक वाटिका), कार्यक्रम अध्यक्ष गिरीश बत्रा (चेयरमैन, तारिका ग्रुप्स), अति विशिष्ट अतिथि लायन डॉ. विनय सिसोदिया (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायंस क्लब इंटरनेशनल), विशिष्ट अतिथि वी.एन. गुप्ता, पंकज गोयल, देवेंद्र नागर (बाबा सेवा संस्थान, ग्रेटर नोएडा), ज्योतिष रत्न गुरु गौतम ऋषि एवं विनोद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हवन-यज्ञ आचार्य पी.सी. भट्ट एवं उनकी विद्वान टीम द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जबकि सुंदरकांड पाठ पंकज मेहरा एवं उनकी दिल्ली टीम ने कराया।समिति पदाधिकारियों में मंत्री एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रमोद त्यागी, उदय मिश्रा, राकेश सिंह, अनिल कुमार, अरविंद सोलंकी, एस.के. ठक्कर, अजीत सिंह नागर, भूपेंद्र शर्मा, दया शंकर तिवारी, संतोष पचौरी, एस.सी. गुप्ता, जे.एम. गुप्ता, आर.के. वर्मा, हकुमत राय, वी.के. पांडेय, टी.एन. गुप्ता, श् संगीता चौधरी, डिंपल आनंद, सुश्री पूनम सिंह, मुकेश गर्ग, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *