केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

इंदौर की दूषित पानी त्रासदी के बाद नोएडा में भी अलर्ट: फोनरवा ने प्राधिकरण से पुरानी सीवर लाइनों के त्वरित सुधार और पेयजल जांच की मांग की

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर पेयजल सुरक्षा को सुनिश्चित करने और पुरानी सीवर लाइनों के स्थायी सुधार की मांग की है। यह मांग हाल ही में इंदौर में सीवेज लीकेज से दूषित पेयजल आपूर्ति की घटना के मद्देनजर की गई है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई और सैकड़ों बीमार पड़ गए।
फोनरवा के महासचिव के.के. जैन ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दिसंबर 2025 के अंत में सीवेज का पानी पेयजल पाइपलाइन में मिलने से गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हुआ। इस घटना में आधिकारिक तौर पर कई मौतें हुईं और हजारों लोग प्रभावित हुए, जिसने देशभर के शहरी प्राधिकरणों को चेतावनी दी है।
उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण सामान्य रूप से जल आपूर्ति में सावधानी बरतता है, लेकिन शहर के पुराने सेक्टरों में सीवर लाइनों की समस्याएं अभी भी गंभीर हैं। कई क्षेत्रों में पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों से लगातार लीकेज हो रहा है, जिससे पेयजल दूषित होने का खतरा बना हुआ है। हालांकि कुछ समस्याओं का समाधान किया गया है, लेकिन कई सेक्टरों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
फोनरवा ने प्राधिकरण से अनुरोध किया है कि:

  • बार-बार लीकेज वाली पुरानी सीवर लाइनों को प्राथमिकता पर बदला जाए।
  • सीवर और जल आपूर्ति से जुड़ी सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान किया जाए।
  • हर जल आपूर्ति टैंक से सुबह और शाम पानी की नियमित जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए।

के.के. जैन ने कहा, “इन कदमों से किसी भी संभावित स्वास्थ्य आपदा को रोका जा सकेगा और नोएडा के लाखों नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा। इंदौर की घटना हमें सतर्क करती है कि लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।”नोएडा में पुराने सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो और लीकेज की शिकायतें लंबे समय से आ रही हैं। फोनरवा का कहना है कि समय पर कार्रवाई से ऐसी त्रासदी को टाला जा सकता है। प्राधिकरण से उम्मीद की जा रही है कि इस पत्र पर त्वरित कार्रवाई होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *