मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: नव वर्ष पर लक्ष्मीनारायण मन्दिर में अखंड रामायण पाठ हुआ आयोजित

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)

नए साल 2026 के आगमन के स्वागत के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में शनिवार को हर वर्ष की भाँति प्रात: 11 बजे से “ संपूर्ण रामायण” का पाठ , मंदिर के प्रमुख पंडित जी पंडित शितेश झा व उनके 10 साथियों द्वारा प्रारम्भ किया गया और उसका समापन रविवार को दोपहर 1 बजे हुआ।

पाठ के समापन के पश्चात ब्रह्मभोज व भंडारे की व्यवस्था भी की गई व फलों और लड्डूओं का प्रसाद वितरण किया गया।पाठ का आनंद लेने के लिए भक्तों की भीड़ रामनाम में लीन हो गई। भक्तों का स्वागत करने के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी व मंदिर महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

मंदिर समिति के प्रधान आर एन गुप्ता और महासचिव ओ पी गोयल इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पंडितजी व उनके सहयोगियों का आभार प्रकट करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *