मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: अवैध अतिक्रमण रोकने में नाकामी पर नोएडा प्राधिकरण सख्त: दो लेखपालों पर सीईओ की बड़ी कार्रवाई

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने में विफल रहने और गंभीर लापरवाही बरतने पर भूलेख विभाग के दो लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।लेखपाल शुभम भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से प्राधिकरण से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पूरा प्रकरण आगे की जांच और कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया गया है।वहीं, दूसरी लेखपाल सीमा यादव का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम ने इन कार्रवाइयों के जरिए साफ संदेश दिया है कि अवैध अतिक्रमण को रोकने में नाकाम रहने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उन्हें प्राधिकरण से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।दोनों लेखपालों पर आरोप हैं कि उनके कार्यक्षेत्र में अधिसूचित/अर्जित भूमि पर लगातार अवैध कब्जे की शिकायतें आ रही थीं, लेकिन वे इसे रोकने में असफल रहे। इसके अलावा कोर्ट के मामलों, सरकारी कामों, IGRS और RTI शिकायतों को समय पर निपटाने में भी लापरवाही बरती गई, जो उत्तर प्रदेश सरकारी आचरण नियमावली 1956 और नोएडा सेवा नियमावली 1981 का उल्लंघन है।
सीईओ ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि:

  • कार्यों में शिथिलता, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस रहेगा।
  • जन शिकायतों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह सख्त सजा होगी।
  • अतिक्रमण रोकने में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह कार्रवाई प्राधिकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *