- प्रत्येक फ्लैट का कार्पेट एरिया: 83.38 वर्ग मीटर
- सुपर एरिया: 104.70 वर्ग मीटर
- फ्लोर: 1 से 15 तक
- रिजर्व प्राइस: 73.23 लाख रुपये से 74.35 लाख रुपये (फ्लोर के आधार पर अलग-अलग)
- प्रकार: टू बीएचके (2 Bedroom, Hall, Kitchen)
ये सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव हैं, यानी आवंटन और लीज डीड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत पजेशन मिल जाएगा। इससे किराए के बोझ से राहत मिलेगी।
- योजना लॉन्च: 28 जनवरी 2026
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026
- प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
- डॉक्यूमेंट सबमिट करने की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इच्छुक आवेदक https://gnida.etender.sbi पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना का ब्रोशर लॉन्च के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर उपलब्ध होगा।भुगतान विकल्प:
- एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- किस्तों में भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध: दो साल में 4 किस्तों में भुगतान संभव।
एसीईओ सुनील कुमार सिंह का बयान: “सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए की लोकेशन बहुत अच्छी है। यहां 130 मीटर रोड से सीधी कनेक्टिविटी है। ग्रेटर नोएडा में जो लोग अभी तक अपना घर नहीं खरीद सके हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है। ये फ्लैट पहले से बने हुए हैं, इसलिए आवंटन और लीज डीड पूरी होते ही पजेशन मिल जाएगा। किराए से राहत मिलेगी।”
![]()
