ग्रेटर नोएडा: बातों में विवाद के बाद “फौजी” ने दुकानदार को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, फौजी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

ग्रेटर नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)

थाना सूरजपुर क्षेत्र में सोमवार को एक दुकान पर मामूली विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हो गई। उदय प्रताप (उम्र लगभग 42 वर्ष), पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी खेड़ी भनौता, थाना सूरजपुर की दुकान पर पड़ोस के सुरेंद्र फौजी (पुत्र राम सिंह) गुटखा मांगने आए। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। आवेश में आकर सुरेंद्र फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उदय प्रताप पर फायर कर दिया। गोली पेट के निचले हिस्से में लगी और बाहर निकल गई।

सूचना मिलते ही घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड में पेट के अंदर कोई बुलेट नहीं मिली। आंतरिक अंग ठीक पाए गए। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया। आरोपी सुरेंद्र फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। आगे की आवश्यक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *