आईएएस अधिकारी कृष्ण करुणेश बने नोएडा प्राधिकरण के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी

-नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
नोएडा,(नोएडा ख़बर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण में हालिया घटनाओं के बीच प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के वर्तमान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) आईएएस कृष्ण करुणेश को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार की गई है।
2011 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी कृष्ण करुणेश इससे पहले नोएडा प्राधिकरण में ही एसीईओ के पद पर कार्यरत थे। वे गोरखपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं और सख्त प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी के साथ ही नोएडा प्राधिकरण की कमान अब उनके हाथों में आ गई है।यह फैसला ऐसे समय में आया है जब नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले की जांच चल रही है और पूर्व सीईओ लोकेश एम को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया था।
कृष्ण करुणेश जल्द ही पूर्ण रूप से इस पद का कार्यभार संभालेंगे और नोएडा के विकास, अतिक्रमण मुक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशकों की सुविधाओं पर फोकस करने की उम्मीद जताई जा रही है।नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी इस बदलाव को सकारात्मक दृष्टिकोण से देख रहे हैं। कृष्ण करुणेश की कार्यशैली से क्षेत्र में पारदर्शिता और तेजी से काम होने की संभावना बढ़ गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *