नोएडा: फोनरवा कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

नोएडा,( नोएडा खबर डॉट कॉम)

सेक्टर-52 स्थित फोनरवा (फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के कार्यालय में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को फहराकर राष्ट्र को नमन किया। इस अवसर पर सदस्यों में जोश और देशभक्ति की भावना देखते ही बनती थी। सभी ने एक स्वर में “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “सारे जहां से अच्छा हमारा” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस ऐतिहासिक अवसर पर फोनरवा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, इनमे अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन,
विजय भाटी,अशोक कुमार मिश्रा, प्रदीप वोहरा,एडवोकेट लाटसाहब लोहिया,संजय चौहान,श्याम सिंह यादव,भूषण शर्मा, टी.सी. गौड, सोमपाल सिंह तथा अन्य कई सम्मानित पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे ।

फोनरवा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस की याद दिलाता है, बल्कि रेजिडेंट्स वेलफेयर के क्षेत्र में संगठित प्रयासों की मिसाल भी पेश करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *