नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा: श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)

नोएडा में श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर (सेक्टर 14ए के समीप स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर) में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मंदिर के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र को श्रद्धांजलि दी गई।

मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर मानसिंह चौहान ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर झंडोत्तोलन किया और सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं।इस अवसर पर एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा, मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय लोकतंत्र की नींव हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर टिकी हुई है। गणतंत्र दिवस का यह गौरवशाली अवसर हमें संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की असली शक्ति इसकी विविधता में निहित एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों में है।

चन्द्र मोहन मोली ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखें और देश की प्रगति में निरंतर योगदान दें। यह अवसर हमें एक समृद्ध, विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है, जहां न्याय, स्वतंत्रता और समानता का प्रकाश हर घर तक पहुंचे।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अन्य प्रमुख पदाधिकारी ठाकुर मानसिंह चौहान, एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा, चन्द्र मोहन मोली, एस.सी. गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, राकेश सिंह, उदय मिश्रा, दयाशंकर तिवारी, आचार्य पी.सी. भट्ट, राम वशिष्ठ, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में भक्तजन और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने सब्जी-पूड़ी एवं हलवा के स्वादिष्ट प्रसाद का आनंद लिया।यह आयोजन मंदिर परिसर में राष्ट्रभक्ति और धार्मिक भावना के संगम का सुंदर उदाहरण बना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *