गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की तारीखें बदलीं, अब 6 मार्च तक दावे-आपत्तियां कर सकेंगे लोग

गौतमबुद्धनगर, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों (निर्वाचक नामावलियों) का विशेष गहन पुनरीक्षण चल रहा है। इसमें अब तारीखों में बदलाव किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि दावे और आपत्तियां (नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधार के लिए) अब 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक जमा की जा सकेंगी। इन दावों-आपत्तियों की जांच, सुनवाई और निर्णय 6 जनवरी से 27 मार्च 2026 तक होगी। स्वास्थ्य मापदंडों की जांच 3 अप्रैल 2026 को होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
 उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो लोग 18 साल पूरे कर चुके हैं या नाम में कोई सुधार चाहते हैं, वे जल्द से जल्द फॉर्म भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें, ताकि उनका नाम अंतिम सूची में शामिल हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *