राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने गौतमबुद्ध नगर में प्रमुख रेल परियोजनाओं की मांग रखी

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र के लाखों निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात मिल सके।

मुलाकात में नागर ने मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे इनमे चोला रेलवे स्टेशन से बुलंदशहर तक नई रेल लाइन का विस्तार – इससे ग्रेटर नोएडा, खुर्जा और बुलंदशहर के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, दूसरे गुलावटी रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण स्टेशन को यात्री-अनुकूल बनाने, बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने और साफ-सफाई पर जोर और तीसरा मारीपत रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण सड़क यातायात की भीड़भाड़ और रेल क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम को समाप्त करने के लिए यह ओवरब्रिज अत्यंत आवश्यक है।

नागर ने जोर देकर कहा कि गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, जिसमें ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों की जनसंख्या लाखों में है। औद्योगिक विकास, रोजगार और आवागमन को देखते हुए इन परियोजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि इन प्रस्तावों को प्राथमिकता देकर स्वीकृति प्रदान की जाए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांगों को गंभीरता से सुना और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुलाकात को क्षेत्रवासियों के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए नागर ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन परियोजनाओं पर ठोस फैसले आएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *