ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

नोएडा मीडिया क्लब की टीम ने सीईओ से मिलकर पत्रकारों की सुविधाओं के लिए ज्ञापन सौंपा,

-पार्किंग पास-लिफ्ट ठहराव-स्थायी भूखंड प्रमुख मांगें

नोएडा,( नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा मीडिया क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से मुलाकात की। क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की कार्य सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें नोएडा में कार्यरत मीडिया कर्मियों के लिए पार्किंग पास की व्यवस्था तत्काल लागू करने,
सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बने मीडिया क्लब कार्यालय के फ्लोर पर लिफ्ट का ठहराव (स्टॉपेज) सुनिश्चित करने और मीडिया क्लब को स्थायी भूखंड आवंटित करने की मांग प्रमुख हैं।

प्रतिनिधियों ने बताया कि इन सुविधाओं के अभाव में पत्रकारों को दैनिक कार्यों में भारी असुविधा होती है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।सीईओ कृष्णा करुणेश ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और पत्रकारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। इस संबंध में उन्होंने तत्काल एक विशेष बैठक बुलाने की घोषणा की, जिसमें प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

मुलाकात में नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव जे.पी. सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव, मोहम्मद आज़ाद, मनोहर त्यागी, अरुण सिन्हा, पवन त्रिपाठी, पवन राज सिंह, हिमांशु शुक्ला, अली खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।क्लब पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण की सकारात्मक पहल से नोएडा के पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे मीडिया की भूमिका और सशक्त होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *