नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा पुलिस की ‘ऑपरेशन खोज’ में तेजी: गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए AI, CCTV और डिजिटल टूल्स का भारी उपयोग

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन खोज’ के तहत गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा ने एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की, जिसमें कमिश्नरेट के सभी थानों से जुड़े गुमशुदगी और अपहरण के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

गोष्ठी में सभी विवेचकों को सख्त निर्देश दिए गए कि हर गुमशुदगी या अपहरण के मामले को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया जाए। खासकर महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि उनकी सुरक्षित बरामदगी हो सके। लंबित मामलों में भी प्रभावी प्रयास कर शीघ्र निपटारा किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित टूल्स, सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, सर्विलांस, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और डिजिटल डेटा एनालिसिस के जरिए गुमशुदा/अपहृत व्यक्तियों का पता लगाने की प्रक्रिया को तेज किया गया है।

विवेचकों को इन तकनीकों का प्रभावी इस्तेमाल कर जांच की गुणवत्ता बढ़ाने और मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा, गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों से नियमित संपर्क बनाए रखने, उन्हें जांच की प्रगति से अवगत कराने और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने पर जोर दिया गया। इससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होगा।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर आधुनिक तकनीक, संवेदनशील पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से हर गुमशुदा या अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित रूप से परिवार के पास लौटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नोएडा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *