राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने गौतमबुद्ध नगर में प्रमुख रेल परियोजनाओं की मांग रखी
केंद्र सरकार ने नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट: एक्वा लाइन का 11.56 किमी विस्तार मंजूर, बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक 8 नए स्टेशन, 2254 करोड़ की लागत!
ब्रेकिंग न्यूज़: जापानी कंपनी केव्पी यमुना सिटी में 200 करोड़ का निवेश कर सकती है
यूपी के सभी विकास प्राधिकरणों के बोर्ड में जनप्रतिनिधियों को मिले स्थान: विधानसभा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की मांग
नोएडा: बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने सीएम योगी के सामने उठाए किसानों के 5% प्लॉट और लंबित विकास कार्यों के मुद्दे

नोएडा: बंद कमरे में फांसी लगा रहा था, पुलिस की सूझबूझ से बच गई जान

नोएडा, 11 जून।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बचाने में सफलता हासिल की। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात/नोडल अधिकारी यू.पी. 112 के पर्यवेक्षण में पीआरवी 6350 की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर एक व्यक्ति को फांसी लगाने से बचाया।
दिनांक 11 जून 2025 को रात 2:59 बजे थाना सेक्टर-49 की पीआरवी 6350 को एक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिली कि महागुन सोसाइटी, सेक्टर-78 में एक व्यक्ति शराब के नशे में कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाने का प्रयास कर रहा है। पीआरवी कमांडर आरक्षी सत्येंद्र यादव और चालक होमगार्ड प्रमोद कुमार ने तुरंत सूचनाकर्ता से संपर्क किया और कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचकर पीआरवी कर्मियों ने बिना देरी किए सोसाइटी के गार्ड की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। व्यक्ति को फंदे पर लटके हुए पाया गया, जिसे तुरंत नीचे उतारा गया और सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। इसके बाद उसे तत्काल एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई के कारण व्यक्ति की जान बच गई और उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और परिवारजनों ने पीआरवी कर्मियों की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की। परिवार ने पुलिस कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *