नई दिल्ली,(नोएडा खबर डॉट कॉम)

अखिल भारतीय रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AIRIA) द्वारा आयोजित 12वें इंडिया रबर एक्सपो (IRE 2026) का भव्य आयोजन 7 से 10 अप्रैल 2026 तक भारत मण्डपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली में किया जाएगा। यह एशिया का सबसे बड़ा रबर उद्योग प्रदर्शनी और सम्मेलन माना जाता है, जो नवाचार, सहयोग और व्यापार वृद्धि का प्रमुख मंच साबित होगा।
एक्सपो में 400 से अधिक वैश्विक प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है, जबकि लगभग 45,000 व्यापारिक आगंतुकों (ट्रेड विजिटर्स) के आने का अनुमान है। ये आगंतुक लगभग 14 देशों से होंगे, जिसमें विशेष अंतरराष्ट्रीय पवेलियन भी शामिल होंगे। प्रदर्शनी हॉल 4, 5 और 6 में आयोजित होगी। साथ ही, इंटरनेशनल रबर कॉन्फ्रेंस (IRC) भी 7 से 9 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें तकनीकी सेमिनार और उद्योग विशेषज्ञों के साथ चर्चाएं होंगी।
IRE 2026 के चेयरमैन विपन मेहता ने कहा, “यह आयोजन उद्योग के नेताओं, नवप्रवर्तकों, नीति-निर्माताओं और हितधारकों के लिए विचारों के आदान-प्रदान, साझेदारी बनाने और नए विकास के अवसरों का केंद्र बिंदु बनेगा। हम कटिंग-एज टेक्नोलॉजी और भविष्य-उन्मुख समाधानों को प्रदर्शित करेंगे। भारत के तेजी से विकसित हो रहे रबर सेक्टर में नई संभावनाओं को उजागर करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।”
चीफ कन्वीनर संजीव सिक्का ने भी इस आयोजन को रबर उद्योग के लिए गेम-चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि पिछले संस्करणों की तुलना में यह एक्सपो और बड़ा तथा बेहतर होगा, जहां वैश्विक स्तर पर उद्योग विशेषज्ञ और नवाचारक एक मंच पर आएंगे।एक्सपो के दौरान नेटवर्किंग के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एक्जिबिटर्स नाइट, सूफियाना शाम और कलर्स ऑफ इंडिया जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। ये कार्यक्रम उद्योग जगत के लोगों को आराम और कनेक्शन बनाने का मौका देंगे।AIRIA के को कन्वेनर मुकेश कक्कड़ ने भी इस आयोजन की तैयारियों पर संतोष जताया है। प्रमोशनल रोड शो दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। एक्सपो का आधिकारिक वेबसाइट www.indiarubberexpo.in है, जहां विजिटर रजिस्ट्रेशन फ्री है (6 अप्रैल तक) करा सकते हैं।
रबर उद्योग के लिए महत्व:
यह एक्सपो रबर और पॉलिमर इकोसिस्टम के पूरे चेन को जोड़ेगा — कच्चे माल से लेकर एडवांस्ड मशीनरी तक। ऑटोमोटिव, टायर, इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, सस्टेनेबल सॉल्यूशंस और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी पर विशेष फोकस रहेगा। भारत को ग्लोबल रबर इंडस्ट्री हब के रूप में स्थापित करने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
![]()
