ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने छलेरा में लगाया 28वां नि:शुल्क आयुष्मान एवं ई-श्रम कार्ड शिविर

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में गोपाल नमो सेवा केंद्र और छठ पूजा सेवा समिति नोएडा (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को छलेरा स्थित सैनी चौपाल में 28वें मेगा नि:शुल्क आयुष्मान भारत और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 90 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से 53 लाभार्थियों को कार्ड बनाकर लाभान्वित किया गया। इनमें 19 लोगों के आयुष्मान कार्ड और 34 लोगों के ई-श्रम कार्ड तैयार किए गए।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने स्वयं लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। उन्होंने एक-एक लाभार्थी से बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।अग्रवाल ने आयुष्मान कार्ड से संबंधित सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी और सूची भी उपलब्ध कराई, ताकि लाभार्थी जरूरत पड़ने पर आसानी से इलाज का लाभ उठा सकें। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन, परिवारिक लाभ, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को प्रदान की।

इस अवसर पर छठ पूजा सेवा समिति नोएडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत केशरी, चरण सिंह सैनी, मांगे राम सैनी, संतोष सैनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पुष्कल गुप्ता तथा गोपाल नमो सेवा केंद्र की पूरी टीम उपस्थित रही।

लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, क्योंकि उन्हें मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सीधा लाभ मिला। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि गोपाल नमो सेवा केंद्र निरंतर जनसेवा के लिए कार्यरत है और प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विजन को जमीनी स्तर पर पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *