नोएडा: यमुना मार्जिनल बाँध की 4-लेन सड़क का 34 करोड़ रुपये में होगा कायाकल्प

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
यमुना नदी पर ओखला बैराज के डाउनस्ट्रीम में बाईं तरफ बने यमुना मार्जिनल बाँध की 11.2 किलोमीटर लंबी 4-लेन सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी राहत दी है। सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 34.18 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
यह सड़क वर्ष 2014 में नोएडा विकास प्राधिकरण के वित्त पोषण से सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई थी। पिछले 12 वर्षों में अत्यधिक यातायात और भारी बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सिटी साइड लेन पर गेबियन बॉक्स लीक हो रहे हैं और ड्रेनेज पाइप चोक होने से पानी भराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।सड़क मरम्मत में ये कार्य होंगे शामिल:

  • क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर की मरम्मत
  • आरसीसी ट्रैन सूट, गेबियन ग्राउटिंग
  • बेहतर जल निकासी व्यवस्था
  • जीएसबी, डीबीएम की मरम्मत
  • पूरी लंबाई में बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) डलवाना
  • रोड पेंटिंग व मार्किंग

इस कार्य के पूरा होने के बाद बाँध के किनारे बसे ग्राम असगरपुर, रायपुर, नगला नगली, नगला बाजिदपुर तथा नोएडा के आसपास के रिहायशी सेक्टरों के निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाला, सुगम और सुरक्षित अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और ईंधन की बचत होगी।

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, यह कार्य मई माह से शुरू हो जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा एमओयू के माध्यम से कार्य कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *