गौतमबुद्ध नगर: बादलपुर मंडल में भाजपा महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
 भारतीय जनता पार्टी गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर मंडल के छपरौला गांव में मंगलवार को महिला जन आक्रोश पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व महामंत्री राहुल त्यागी के नेतृत्व और बादलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर की अध्यक्षता में निकाली गई इस पदयात्रा की मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर रहीं।
यह पदयात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के आह्वान पर आयोजित की गई।पदयात्रा को संबोधित करते हुए महामेधा नागर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का उत्पीड़न किया है और उन्हें आगे आने का मौका नहीं दिया। भाजपा सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देकर राजनीति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों ने इसका पुरजोर विरोध किया और बिल को रोका।
मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने कहा, “पूर्व की सरकारों चाहे सपा हो, कांग्रेस हो या अन्य ने हमेशा नारी का अपमान किया है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। नारी का अपमान राष्ट्र का अपमान है और देश यह अपमान कभी सहन नहीं करेगा।”इस अवसर पर राहुल त्यागी, जिले के उपाध्यक्ष पवन नागर, सरदीप नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामेंद्र नागर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजनागर, राकेश शर्मा, सचिन नागर, विजयपाल मुकदम, जयकांत तिवारी, मोनू कश्यप, नवीन चौधरी, राहुल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में नारी शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पदयात्रा में महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सम्मान की रक्षा के संकल्प को दोहराते हुए समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *