ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

खास खबर: नोएडा प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री की अपील पर लिया फैसला, वाहनों में ईंधन में 20 प्रतिशत की कटौती

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
राष्ट्रहित में ईंधन मितव्ययता को बढ़ावा देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने अहम कदम उठाया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करूणेश के निर्देश पर प्राधिकरण के सभी हल्के एवं भारी वाहनों तथा मशीनों की दैनिक ईंधन खपत में 20 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है।

यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईंधन बचत के राष्ट्रहित आह्वान पर तुरंत अमल में लाया गया है।प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे इस 20% ईंधन कटौती का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करें।इस पहल से सरकारी खर्च में बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण का यह कदम अन्य सरकारी विभागों के लिए भी एक उदाहरण साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *