ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने 8 दुकानो को क्षतिग्रस्त किया, 60 मिनट में काबू पाया

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी की फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों और थाना बिसरख पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कुल 8 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि समय रहते 15-20 दुकानों को बचाया जा सका। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग प्लास्टिक के सामान की एक दुकान से शुरू हुई थी। प्लास्टिक की वजह से आग तेजी से फैली, लेकिन फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से 60 मिनट के अंदर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना बिसरख पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल की 30 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम किया। आसपास की दुकानों में मौजूद सामान को निकालने और आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने में पुलिस और फायर कर्मियों ने बेहतरीन समन्वय दिखाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखी। आग पर काबू पाने के बाद क्षतिग्रस्त दुकानों का जायजा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की पुष्टि हुई है।

स्थानीय व्यापारियों ने फायर विभाग की तेजी की सराहना की, लेकिन कुछ ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग भी की।अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों को सलाह दी है कि दुकानों में विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराएं और अग्निशमन यंत्र (फायर एक्स्टिंग्विशर) रखें। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *