प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील का असर: नोएडा के सेक्टर 122 में बदलाव की सकारात्मक झलक

नोएडा। लोकसत्य।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की “स्वच्छता, बचत और आत्मनिर्भरता” की अपील ने नोएडा के सेक्टर 122 में एक नई चेतना जगा दी है। यहां के जागरूक नागरिक अब छोटे-छोटे बदलावों के जरिए न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने इस सकारात्मक बदलाव की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “पीएम मोदी जी की सीख को अपनाकर हमने साबित कर दिया है कि जब हर घर एक कदम आगे बढ़ता है, तो पूरा राष्ट्र नई ऊंचाइयों को छूता है।”
सेक्टर 122 के इन बदलावों ने दिखाया सकारात्मक असर:

  1. 50 लोगों ने कार छोड़कर मेट्रो को अपनाया
    अब सुबह-शाम मेट्रो में सफर करने वाले इन नागरिकों की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक घना हुआ है, प्रदूषण कम हुआ है और स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है। एक स्वस्थ राष्ट्र की नींव स्वस्थ नागरिकों से ही बनती है।
  2. 30 सदस्यों ने शुरू की कार-पूलिंग
    पड़ोसी अब साथ-साथ ऑफिस जाते हैं। इससे ईंधन की भारी बचत हो रही है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है। दोस्ती बढ़ी, खर्चा घटा और प्रदूषण भी कम।
  3. कई परिवारों ने सुबह-शाम का भोजन साथ तैयार करना शुरू किया, पी एन जी गैस की बचत के साथ समय की भी बचत हो रही है। परिवार का बंधन मजबूत हुआ है और अनावश्यक खर्च पर लगाम लगी है।
  4. 40 लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बुक किए
    भविष्य को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में यह एक प्रेरणादायक पहल है। ये नागरिक न सिर्फ खुद बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी सोच रहे हैं।
  5. 5 परिवारों ने शादी में सोने की खरीदारी की जगह फिक्स्ड डिपॉजिट को चुना, दिखावे की जगह समझदारी और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। यह फैसला साबित करता है कि सच्ची समृद्धि दिखावे में नहीं, दूरदर्शिता में छिपी है।

डॉ. उमेश शर्मा ने बताया, “ये आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि एक नई सोच के प्रतीक हैं। सेक्टर 122 के निवासियों ने प्रधानमंत्री जी की अपील को सिर्फ सुना नहीं, बल्कि उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है।”जब हर घर एक कदम बढ़ाता है,
तभी देश विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है।

ये छोटे-छोटे परिवर्तन ही विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बन रहे हैं। सेक्टर 122 के नागरिकों की यह मिसाल पूरे नोएडा और देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। एक-एक कदम, एक-एक बचत और एक-एक सकारात्मक बदलाव — यही तो आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की असली तस्वीर है।आइए, हम सब भी इन बदलावों को अपना जीवन का हिस्सा बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *