चुनावी मुद्दा: गौतमबुद्धनगर में 6 मतदान केंद्र बढ़ाने और 102 मतदेय स्थल घटाने का प्रस्ताव, 10 जुलाई तक मांगे गए सुझाव व आपत्तियां
अयोध्या, बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन: 8 जुलाई को उत्तराखंड के मंदिरों में उपवास और सत्याग्रह
नोएडा: जनता की सतर्कता और RWA की CCTV व्यवस्था ने किया कमाल: सेक्टर-116 के शातिर चोर 40 मिनट पहले सेक्टर-117 में पकड़े गए, सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों ने दबोचा
नोएडा का नन्हा चैंपियन अव्युक्त सिंह: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई सपनों को छूने वाली कहानी
हिंदी साहित्य भारती नोएडा की बैठक संपन्न, समसामयिक मुद्दों पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

नोएडा: जनता की सतर्कता और RWA की CCTV व्यवस्था ने किया कमाल: सेक्टर-116 के शातिर चोर 40 मिनट पहले सेक्टर-117 में पकड़े गए, सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों ने दबोचा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
दिनदहाड़े सेक्टर-116 के प्लॉट S.K-121 में हुई चोरी का राज मात्र कुछ घंटों में खुल गया। RWA सेक्टर-117 की सतर्कता, हाई-रिजोल्यूशन CCTV कैमरों, जागरूक नागरिकों और सोशल मीडिया के समन्वित प्रयास से तीनों शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह सफलता दिखाती है कि अपराधियों को पकड़ने में पुलिस के साथ जनता और RWA की भूमिका कितनी अहम हो सकती है।

घटना का क्रम
3 जुलाई को दोपहर लगभग 2:30 बजे सेक्टर-116 में चोरी हुई। चोरी से करीब 40 मिनट पहले यही तीनों संदिग्ध सेक्टर-117 में रेकी करते नजर आए थे। RWA सेक्टर-117 में हर 30-50 मीटर पर लगे 50 हाई-रिजोल्यूशन CCTV कैमरों में से 10-15 कैमरों में इनकी गतिविधियां साफ रिकॉर्ड हो गईं।

RWA अध्यक्ष कोसिंदर यादव की त्वरित कार्रवाई
संदिग्ध गतिविधि देखते ही RWA अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने गेट नंबर-1 पर तैनात सुरक्षा गार्ड को अलर्ट किया और खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों से पूछताछ की, उनके पहचान पत्र देखे, फोटो खींचे और उन्हें सेक्टर से बाहर कर दिया।देर रात जब सेक्टर-116 का चोरी का CCTV वीडियो सामने आया तो सब चौंक गए—चोर वही तीन व्यक्ति थे जिन्हें कुछ घंटे पहले सेक्टर-117 में रोका गया था। RWA सेक्टर-117 ने तुरंत अपनी CCTV फुटेज और संदिग्धों की तस्वीरें RWA सेक्टर-116 को सौंप दीं।

जनता और सोशल मीडिया ने किया काम
तस्वीरें स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल की गईं। आज सुबह बरौला क्षेत्र के सतर्क नागरिकों ने इन तीनों को पहचान लिया और उन्हें तुरंत पकड़कर RWA सेक्टर-116 के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।RWA अध्यक्ष का बयान
RWA अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने कहा, “यह सफलता आधुनिक CCTV व्यवस्था, समय पर सतर्कता और नागरिकों के सहयोग का नतीजा है। हम सभी सेक्टरों की RWAs से अपील करते हैं कि वे अपने इलाके में CCTV नेटवर्क को और मजबूत करें। नागरिकों से भी आग्रह है कि संदिग्ध गतिविधियां देखते ही तुरंत RWA या पुलिस को सूचित करें।”उन्होंने बरौला गांव के निवासियों, स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “एक सुरक्षित समाज केवल पुलिस के भरोसे नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों और सक्रिय RWA के संयुक्त प्रयासों से ही बनता है।”यह घटना पड़ोसी सेक्टरों के बीच बेहतर समन्वय और जन-समर्थन की मिसाल बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *