नोएडा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर थाना सेक्टर 49 में पुलिस की बड़ी बैठक, शांति-कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा साद मिया खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने थाना सेक्टर-49 में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर संभ्रांत व्यक्तियों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी के दौरान सभी उपस्थित लोगों से रथ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों को यात्रा मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए, ताकि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूर्ण रूप से सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।
यह बैठक रथ यात्रा को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *