खास खबर: 8 जुलाई को नई दिल्ली में रालोद संसदीय बोर्ड की अहम बैठक, के.सी. त्यागी करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) संसदीय बोर्ड की बैठक 8 जुलाई (बुधवार) को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगी।
यह जानकारी रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. त्यागी करेंगे। बैठक में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक पार्टी के आगामी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और भावी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के लिए बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *