ग्रेटर नोएडा: सर्विस रोड पर स्कॉर्पियो में मिला 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर का खून से लथपथ शव

-सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा-3 ओ ब्लॉक में हड़कंप, पुलिस आत्महत्या-हत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी
नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेल्टा-3 ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर सोमवार को एक खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार के अंदर 36 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान
मृतक की पहचान सौराज के रूप में हुई है। वह दिल्ली के जुमरथ पुर का निवासी था और ग्रेटर नोएडा की मिगसेन सोसाइटी में रहता था। सौराज प्रॉपर्टी का काम करता था।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लेपर्ड टीम गश्त के दौरान सर्विस रोड पर खड़ी स्कॉर्पियो को संदिग्ध हालत में देखा। कार के अंदर चालक सीट पर युवक का शव पड़ा मिला। शव खून से लथपथ था और गोली लगने के निशान थे। पास से एक तमंचा (पिस्तौल) भी बरामद हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
सूरजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आत्महत्या व हत्या दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज, कार का मालिकाना हक, मृतक की पहचान और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है।पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *