ग्रेटर नोएडा: शराब के पैसे न देने पर पिता ने बेटे को डंडे से मार डाला, आरोपी पिता एक महीने बाद गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की 40 सोसाइटियों में लगेंगे विशेष प्लास्टिक बिन, DROP योजना का शुभारंभ
नोएडा में यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन: चीनी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार, शेल कंपनियों के जरिए हवाला-मनी लॉन्ड्रिंग का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पकड़ा
दिल्ली मेट्रो का इंजीनियरिंग करिश्मा: NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर 58 मीटर लंबा स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित
ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा

ग्रेटर नोएडा की 40 सोसाइटियों में लगेंगे विशेष प्लास्टिक बिन, DROP योजना का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और पॉलीथीन मुक्त शहर बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, आईपीसीए और किया इंडिया (सीएसआर के अंतर्गत) ने संयुक्त पहल की है।
डेवलप रिस्पोंसबिल आउटलुक फॉर प्लास्टिक (DROP) योजना के तहत सोसाइटियों में प्लास्टिक/पॉलीथीन एकत्र करने के लिए निशुल्क विशेष प्लास्टिक बिन लगाए जाएंगे। ये सभी सोसाइटियां बल्क वेस्ट जेनरेटर श्रेणी में आती हैं। पहले चरण में 40 सोसाइटियों में डस्टबिन लगाने की योजना है। एकत्रित प्लास्टिक की रोजाना ढुलाई के लिए एक विशेष वाहन भी तैनात किया गया है, जो कचरे को प्रोसेसिंग प्लांट तक ले जाएगा।
शुक्रवार को इस योजना का औपचारिक शुभारंभ हुआ। प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने कार्यालय गेट से वाहन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद प्राधिकरण ऑडिटोरियम में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक/पॉलीथीन के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला गया। नाटक में प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और रीसाइक्लिंग के विकल्पों की भी जानकारी दी गई। ऑडिटोरियम के बाहर रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि ये विशेष बिन उन सोसाइटियों में लगाए जाएंगे, जहां सूखे और गीले कचरे का सेग्रीगेशन पहले से हो रहा है। सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने बल्क वेस्ट जेनरेटरों से अपील की कि वे कचरे को सेग्रीगेट कर प्रोसेस करने की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने निवासियों से दो डस्टबिन रखकर कचरा अलग-अलग करने का आग्रह किया।
आईपीसीए के सचिव अजय गर्ग और उपनिदेशक डॉ. राधा गोयल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक का पुन:उपयोग कर सुव्यवस्थित कचरा प्रबंधन लागू करना और निवासियों को जागरूक करना है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने भी निवासियों से कचरा डस्टबिन में ही डालने और सूखे-गीले कचरे को अलग रखने की अपील की। कार्यक्रम में आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय, विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि तथा स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *