नोएडा प्राधिकरण ने चलाया ध्वस्तीकरण अभियान, कोण्डली बांगर में 7 फार्महाउस ध्वस्त, झट्टा में अवैध निर्माण हटाया

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। डूब क्षेत्र में 7 अवैध फार्म हाउस ध्वस्त किये।

वर्क सर्किल-10 के अंतर्गत ग्राम कोण्डली बांगर के डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्महाउसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 7 फार्महाउस ध्वस्त किए गए। इस अभियान में करीब 10,000 वर्ग मीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। इसी वर्क सर्किल के अंतर्गत ग्राम झट्टा के खसरा संख्या 456 पर भी प्राधिकरण ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की।

अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर दोबारा चिनाई कर अवैध प्लाटिंग और निर्माण किया जा रहा था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। इस भूमि का क्षेत्रफल लगभग 22,670 वर्ग मीटर है। प्राधिकरण ने कहा कि अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *