बरेली, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
‘शुभम मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति’ बरेली के तत्वावधान में खुशहाली सभागार में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सत्यवती सिंह ‘सत्या’ द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों से लगभग दो दर्जन कवि एवं रचनाकार उपस्थित हुए।कार्यक्रम में नोएडा से पधारे भारत सरकार से सम्मानित कवि व लेखक, शब्दावली दर्पण न्यूज़ मीडिया के एडिटर इन चीफ तथा पूर्व राजपत्रित अधिकारी पंडित साहित्य चंचल ‘साधक’ एवं वरिष्ठ रचनाकार ऋषि कुमार शर्मा ‘च्यवन’ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि की भूमिका में भी वे उपस्थित हुए।
इस मौके पर कई रचनाकारों को उनके लेखन और गरिमामयी उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य रूप से शब्दावली दर्पण न्यूज़ मीडिया की कोऑर्डिनेटर एवं राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच की मुख्य संयोजक अयोध्या निवासी किरन सिंह ‘किरण’ को प्रतीक चिन्ह, पटका, पुष्प गुच्छ एवं स्मारिका प्रदान कर विधिवत सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि किरन सिंह समसामयिक विषयों पर लेखन करती हैं और कवि धर्म निभाते हुए समाज को अपने लेखन से आईना दिखाने का काम करती हैं। कार्यक्रम में सभी रचनाकारों का काव्य पाठ आकर्षक और सराहनीय रहा। शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने सत्यवती सिंह ‘सत्या’ के इस आयोजन के जज्बे की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
