खास खबर: सावन में प्रातः 5 बजे से जलापूर्ति शुरू करने की मांग, एक्टिव सिटीजन टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भेजी चिठ्ठी

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
एक्टिव सिटीजन टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से सावन माह के दौरान प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है।

टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने अपने पत्र में कहा है कि पवित्र सावन मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान, पूजा-अर्चना और भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। जनभावनाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रातः 5 बजे से पानी सप्लाई शुरू करने की अपील की गई है, ताकि नागरिक समय पर स्नान कर भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सकें।

एक्टिव सिटीजन टीम को विश्वास है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जनहित और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए इस अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय लेगा। यह अपील जनहित में जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *