नई दिल्ली(नोएडा खबर डॉट कॉम)
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने नवनिर्मित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नोएडा की गतिविधियों की स्थिति की निगरानी और निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में नोएडा के जाने माने चिकित्सक व ईएसआईसी बोर्ड के सदस्य डॉ. विजय सिंह चौहान प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल हैं।
ईएसआईसी की 197वीं बैठक के दौरान अध्यक्ष के निर्देशों पर दस नवनिर्मित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों की गतिविधियों की समीक्षा के लिए अलग-अलग तीन सदस्यीय समितियां बनाई गई हैं। नोएडा स्थित कॉलेज के लिए गठित समिति में डॉ. विजय सिंह चौहान (स्टैंडिंग कमेटी और ईएसआई कॉरपोरेशन के केंद्र से नॉमिनेटेड मेंबर), अजय शर्मा, अपर सचिव (मंत्रालय) व
डॉ. गुंजन गुप्ता, एमसी (चिकित्सा प्रशासन), ईएसआईसी मुख्यालय आदि शामिल किए गए हैं।
डॉ. विजय सिंह चौहान ने इस जिम्मेदारी को मिलने पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से कॉलेज का निरीक्षण करेंगे और उच्च अपेक्षाओं के अनुरूप रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने मंत्री जी के प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य ईएसआईसी सेवाओं को और बेहतर, सुलभ तथा आम नागरिकों के लिए उपयोगी बनाना है।
गौरतलब है कि डॉ. चौहान इससे पहले ईएसआईसी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा और ईएसआईसी हॉस्पिटल मुरादाबाद को स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अब यह तीन सदस्यीय टीम नोएडा स्थित मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां चल रही गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपे
