ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा में पुलिस सिपाही की सांठ-गांठ से चल रहा था नशे का कारोबार, वीडियो से हुई पुष्टि, सिपाही को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया
खास खबर: नोएडा विधायक एवं सीएफआई अध्यक्ष पंकज सिंह ने साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों और पार्टनर्स को सम्मानित किया
ब्रेकिंग न्यूज: डॉ. वीएस चौहान समेत तीन सदस्यीय टीम करेगी नोएडा के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की निगरानी
ब्रेकिंग न्यूज़:;कोर्ट से बरी होने के बाद नोएडा में बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, रामायण और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र
खास खबर: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के फैसले पर जनता ने उठाए सवाल, जन स्वास्थ्य विभाग बहाल करने की जोरदार मांग

ब्रेकिंग न्यूज़:;कोर्ट से बरी होने के बाद नोएडा में बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, रामायण और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
अखिल भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद नोएडा में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सेक्टर-14 क्लब में बैंड-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि परिस्थितियों और कुछ व्यवहारों के कारण इतिहास में किसी को गलत समझ लिया जाता है, लेकिन उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। इस बात को समझाने के लिए उन्होंने रामायण और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र किया।
उन्होंने रामायण की रानी केकई का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि केकई राजा दशरथ के साथ युद्ध के मैदान में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ती थीं और देवासुर संग्राम में भी महिलाओं की बराबरी का स्थान था। लेकिन परिस्थितियों और कुछ व्यवहारों के कारण इतिहास में उन्हें गलत समझ लिया गया, जबकि उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता।
इसी क्रम में उन्होंने महाभारत के द्रोणाचार्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य जैसे महान गुरु और योद्धा के योगदान को भी परिस्थितियों के कारण कई बार गलत नजरिए से देखा गया, लेकिन इतिहास उनके महत्व को भुला नहीं सका।
बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि इन्हीं आरोपों की वजह से वे आज देश ही नहीं, विश्व स्तर पर विख्यात हो गए हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा कानूनों के दुरुपयोग पर भी चिंता जताई।इस कार्यक्रम में उनकी बेटी शालिनी सिंह, कैसरगंज सांसद बेटे करण भूषण सिंह, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बबलू सिंह सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *