ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की एक महत्वपूर्ण बैठक साइट-4 स्थित लक्ष्मी टिंबर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सरदार मनजीत सिंह ने की।उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें 11 से 21 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने रामलीला मंचन के साथ-साथ मेले को और अधिक आकर्षक बनाने की कार्य योजना पर चर्चा की। इसमें खाने-पीने के स्टॉल और विभिन्न आकर्षक झूले लगवाने पर भी सहमति बनी।मीटिंग में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, के.के. शर्मा, मनोज यादव, अमित गोयल, अतुल जैन, श्यामवीर भाटी, गजेंद्र सिंह, अंकुर गर्ग, अनुज उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
