खास खबर: 9 सितंबर को फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता को मिलेगा ‘रामायणी सम्मान’

नोएडा/वृंदावन,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी व संयोजक डॉ. देवदत्त शर्मा ने बताया कि 9 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता सुश्री अनुप्रिया नागर को ‘रामायणी सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। समारोह वृंदावन स्थित कृधा रेजीडेंसी होटल में पूज्य संतों की उपस्थिति में आयोजित होगा।

डॉ. देवदत्त शर्मा ने कहा कि रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्त्वावधान में 19 अगस्त 2026 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती पर देश की 28 विभूतियों को ‘रामायणी सम्मान’ दिया गया था। उसी अवसर पर काशी की पावन धरती और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रांगण से यह संकल्प लिया गया था कि देश के विभिन्न स्थानों पर निरंतर यह सम्मान आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अगला सम्मान समारोह वृंदावन में आयोजित किया जा रहा है। सुश्री अनुप्रिया नागर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की तीन निर्माताओं में से एक हैं। रामायण रिसर्च काउंसिल के बैनर तले उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।डॉ. शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में संतों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी और रामायण की चेतना को समाज में और व्यापक बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *